{"_id":"42fac39a-8640-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"capt-amarinder-removed-from-punjab-congress-chief-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरिंदर को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर गुरदासपुर से सांसद प्रताप सिंह बाजवा को नया अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव और मोगा उप चुनाव में लगातार हारों की गाज कैप्टन अमरिंदर पर गिर गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के सांसद हरीश चौधरी को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाने के साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के प्रमुख नेता गुलचैन सिंह चाढ़क के पास यह जिम्मेदारी थी। 56 वर्षीय प्रताप सिंह बाजवा बेअंत सिंह और कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। बाजवा ने 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के विनोद खन्ना को हराकर गुरदासपुर से चुनाव जीता था।
विज्ञापन
1998 में बनाया था अध्यक्ष
गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को 1998 में पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2002 में विधानसभा चुनाव जीता था और अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे। इसी दौरान एचएस हंसपाल और शमशेर सिंह दूलो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
2007 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कैप्टन ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा भेज दिया था और भट्ठल को प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त कर दिया था। लेकिन विधानसभा चुनाव 2012 से पहले अमरिंदर सिंह को फिर से अध्यक्ष बना दिया गया था।