फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF jawan unconscious at home in Pathankot father alleges daughter-in-law wants to kill son

Pathankot: छुट्टी पर आया BSF जवान बेसुध, पिता का आरोप, बहू का कहीं और चक्कर, बेटे को मारना चाहती है

Mon, 08 Jul 2024 04:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:33 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में छुट्टी पर आया बीएसएफ जवान बेसुध हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीएसएफ जवान के पिता ने बहू पर बेटे को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
BSF jawan unconscious at home in Pathankot father alleges daughter-in-law wants to kill son
अस्पताल में भर्ती बीएसएफ जवान अश्विनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट के हलका भोआ अधीन आते बमियाल के गांव पलाह में छुट्टी पर घर आए बीएसएफ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार ने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बेटे की जान को खतरा बताया है। इसके चलते अब यह मामला थाना नरोट जैमल सिंह की चौकी बमियाल में विचाराधीन है।

विज्ञापन


बेसुध हालत में सिविल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाए गए जवान अश्विनी कुमार के पिता मुलख राज का कहना है कि उसका बेटा हाल ही में छुट्टी आया हुआ था। जबकि बहू उसके बेटे को मारने की हर तरह कोशिश कर रही है। क्योंकि बहू के किसी युवक के साथ प्रेम संबंध हैं, जिसके चलते घर में अनबन चल रही है। 
विज्ञापन


मुलख राज ने आरोप लगाया कि बहू अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे (पति) को मारने की कोशिश की है। बहू ने उनके बेटे को कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया है। इस वजह से अश्विनी बेसुध हो गया है। उन्होंने बहू के खिलाफ पुलिस चौकी बमियाल में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, बमियाल चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने कहा कि सोमवार को सिविल अस्पताल में बेसुध अश्विनी के बयान लेने के लिए वे आए लेकिन, अभी वह होश में नहीं आया है। इस वजह से अश्विनी कोई बयान नहीं दे पाया। जैसे ही अश्विनी होश में आएगा उसके बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed