फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF Firing on Drone Spotted in Tarn Taran

Punjab: तरनतारन में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा, फिरोजपुर-फाजिल्का से दो पाक नागरिक काबू

Mon, 06 Jun 2022 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 12:57 PM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार अलसुबह भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक घुसपैठिया फिरोजपुर और दूसरा फाजिल्का से सटी सरहद से पकड़ा गया है।

विज्ञापन
BSF Firing on Drone Spotted in Tarn Taran
गश्त करते जवान - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन रविवार-सोमवार की रात करीब ढाई बजे तरनतारन के अमरकोट में घुस आया। बीओपी कालिया पर सीमा सुरक्षा बल की 103 बटालियन ने 33 राउंड फायरिंग की जिसके बाद ड्रोन वापस चला गया। पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल किसी प्रकार की कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। दूसरी तरफ फाजिल्का सेक्टर में एक पाकिस्तानी नागरिक को पाक करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया है, उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


वहीं सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार अलसुबह भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक घुसपैठिया फिरोजपुर और दूसरा फाजिल्का से सटी सरहद से पकड़ा गया है। फाजिल्का से पकड़े गए घुसपैठिए से 290 रुपये पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद की गई है। दोनों घुसपैठियों से बीएसएफ व खुफिया एजेंसियां गहन पूछताछ करने में जुटी हैं।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ प्रवक्ता ने बताया कि तरनतारन की बीओपी कालिया में 103 बटालियन सरहद पर गश्त दे रही थी। रविवार-सोमवार की रात करीब 2:25 पर पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में एक आहट सुनाई दी। ध्यान से देखने पर आसमान में ड्रोन दिखाई दिया। टीम ने मुस्तैद होते हुए 33 राउंड और 4 इलू बम दागे और ड्रोन को वहां से खदेड़ दिया। सोमवार सुबह से पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। किसी प्रकार से अब तक कोई संदिग्ध चीज हासिल होने की बात सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरहद से दो पाक घुसपैठिए काबू 


खुफिया सूत्रों के मुताबिक फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर में तैनात बीएसएफ की बटालियन-116 के जवान सरहद पर लगे कंटीले तार के संग गश्त कर रहे थे। बीओपी न्यू मोहम्मदी वाला के नजदीक एक पाक नागरिक भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा था। उसे देखते ही बीएसएफ जवानों ने चेतावनी देकर वहीं रुकने को कहा और उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद विकास पुत्र शौकत अली वासी सगरे जिला कसूर (पाकिस्तान) बताया है।

फाजिल्का बीएसएफ सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल की बटालियन-52 के जवान सुबह पांच बजे के करीब सरहद पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। एक पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में घुस आया था। बीएसएफ जवानों ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 290 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई है। पकड़े गए घुसपैठिए की पहचान अब्दुल मजीद पुत्र मोहम्मद आद्रिक, गांव मंचूरिया, तहसील दीपालपुर, जिला ओंकारा (पाकिस्तान) के रूप में हुई है। बीएसएफ व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पकड़े गए उक्त दोनों पाक घुसपैठियों से गहन पूछताछ की जा रही है। बीएसएफ अधिकारियों का मानना है कि ऐसे लोग सरहद पर रेकी करने पहुंचते हैं, उसके बाद रात के समय हेरोइन व हथियारों की खेप की डिलीवरी देने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed