फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Border Security Force recovered heroin from field near border village Hardo Ratan in Amritsar

Punjab: अमृतसर में सीमांत गांव में खेत से मिली डेढ़ किलो हेरोइन, फिरोजपुर में STF ने दो तस्कर दबोचे

Sat, 29 Apr 2023 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 04:12 PM IST
सार

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बल के जवान शनिवार सुबह सीमांत गांव हरदो रतन के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गांव के बाहरवार स्थित एक खेत में हेरोइन होने की सूचना मिली, तो जवानों ने तुरंत खेत में सर्च अभियान शुरु कर दिया।

विज्ञापन
Border Security Force recovered heroin from field near border village Hardo Ratan in Amritsar
हेरोइन - फोटो : Social Media

विस्तार

अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शनिवार सुबह सीमांत गांव हरदो रतन के पास एक खेत से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ ने यह हेरोइन सूचना के बाद गेहूं कटे खेत के अंदर चलाए सर्च अभियान के दौरान नाड़ से एक पैकेट के रूप में बरामद की। बीएसएफ ने हेरोइन का पैकेट कब्जे में लेने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बल के जवान आज सुबह सीमांत गांव हरदो रतन के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गांव के बाहरवार स्थित एक खेत में हेरोइन होने की सूचना मिली, तो जवानों ने तुरंत खेत में सर्च अभियान शुरु कर दिया। इस दौरान जवानों को गेहूं के नाड़ के अंदर एक पैकेट मिला, जिसे खोल कर जांच करने पर उसके अंदर डेढ़ किलो हेरोइन मिली। हेरोइन का यह पैकेट खेत में नाड़ की कटाई कर पशुओं का चारा बनाए जाने की प्रक्रिया दौरान मिला।
विज्ञापन

75 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू 
फिरोजपुर एसटीएफ ने हेरोइन तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनके पास से 75 लाख रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। शनिवार एसटीएफ ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

एसटीएफ फिरोजपुर के डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन तस्करी कर धंधा करते हैं। एसटीएफ टीम ने आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र खजान सिंह वासी दूल्ला सिंह वाला व प्रीतपाल सिंह उर्फ प्रीत पुत्र बोहड़ सिंह वासी वार्ड नंबर-एक, अंबेदगर नगर मुदकी को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने पर इनके पास से 75 लाख रुपये की 150 हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed