फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border Security Force recovered cache of assault weapons along India-Pakistan border in Punjab

पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम: सीमा पर BSF ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, पाकिस्तान ने भेजी खेप

Tue, 23 Aug 2022 03:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 03:53 PM IST
सार

फिरोजपुर सेक्टर में 6 मैगजीन वाली 3 एके47 राइफल, 4 मैगजीन वाली 3 एम3 राइफल और 2 मैगजीन के साथ 2 पिस्टल बरामद की गई है।

विज्ञापन
Border Security Force recovered cache of assault weapons along India-Pakistan border in Punjab
बॉर्डर में बरामद हथियारों का जखीरा। - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरहद से आधुनिक हथियारों की खेप बरामद की है। यह खेप पंजाब में अशांति और दहशत फैलाने के खातिर पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों ने भेजी थी। हथियारों में छह मैगजीन समेत चार एके-47 राइफल, चार मैगजीन वाली दो एम-3 सब-मशीनगन व दो पिस्तौल समेत चार मैगजीन शामिल हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ व पंजाब पुलिस पूरे इलाके की तलाशी करने में जुटी है। यह घटना मंगलवार बीएसएफ की निगरानी चौकी जोगिंदर के नजदीक की है। सरहद से हथियार पकड़ने की बीएसएफ बटालियन-182 के कमांडेंट विपन कुमार ने पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात के समय बीएसएफ ने चौकी जोगिंदर के सामने सतलुज दरिया के दूसरी तरफ लगी फेंसिंग पार पाक तस्करों की गतिविधियां देखीं। 
विज्ञापन


अंधेरा घना होने के कारण कुछ पता नहीं चल रहा था। पाक तस्कर हथियारों की खेप फेंककर चले गए थे। बीएसएफ बटालियन-182 के जवानों ने सोमवार रात्रि पूरे इलाके पर पैनी नजर रखी और मंगलवार सुबह होते ही उक्त क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया। बीएसएफ को दो बैग मिले हैं, इनमें छह मैगजीन समेत चार एके-47 राइफल, चार मैगजीन वाली दो एम-3 सब-मशीनगन व दो पिस्तौल समेत चार मैगजीन मिले हैं। ये हथियार किसने मंगवाए थे, इसके बारे में जांच की जा रही है। जो हथियार मिले हैं, बहुत ही खतरनाक हैं, ऐसे हथियार गैंगस्टरों के पास भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूसेवाला की हत्या करने वाले गैंगस्टरों के पास भी ऐसे ही हथियार थे। वह हथियार भी पाकिस्तान से आए थे। इससे पूर्व ममदोट से भी बैग में हथियारों की खेप मिल चुकी है। सरहद से सटा अतिसंवेदनशील ममदोट इलाके में तस्कर सक्रिय हैं। यहां से वर्ष 2020 में बीओपी न्यू गजनी वाला के पास फेंसिंग पार खेत में एक बैग मिला था। 

इसमें एके-47 की तीन राइफलें, इसी राइफल की छह मैगजीन और 91 कारतूस, दो राइफलें, इस राइफल की चार मैगजीन और 57 कारतूस के अलावा दो पिस्तौल (मेड इन चाइना), पिस्तौल की मैगजीन व 20 कारतूस मिले थे। यह खेप पाकिस्तान से आई थी लेकिन किसने मंगवाई, आज तक सुराग नहीं लगा।

सितंबर व अक्तूबर 2019 में ममदोट क्षेत्र से पांच एके 47 राइफलें व गोला-बारूद पकड़ा गया था। इसके अलावा यही से पास हुए हथियारों के साथ एक व्यक्ति जम्मू-कश्मीर की एक टनल के पास पकड़ा गया था, उसने पूछताछ दौरान बताया था कि वह ममदोट से हथियार लाया है। यही नहीं जम्मू रेलवे स्टेशन के बाहर से कार लेकर फरार आतंकी भी ममदोट में आया था। 

मदोट में ज्यादातर तस्कर सक्रिय हैं। यही तस्कर पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर अन्य जगहों पर भेजते हैं। उल्लेखनीय है कि करनाल में हथियार और आरडीएक्स के साथ पकड़े गए चार आरोपी भी फिरोजपुर जिले से संबंधित हैं, जिन्होंने पाकिस्तान से गांव मुठियांवाला में ड्रोन के जरिये हथियार मंगवाए थे, जो दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे। 

इसके अलावा फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटी सम्मेके चौकी के नजदीक से बीएसएफ ने 11 मार्च 2022 को पांच एके-47 राइफल, अमेरिकन मेड कोल्ट-आठ राइफल, पांच पिस्तौलें, 26 मैगजीन व 128 कारतूस पकड़े थे। 13 सितंबर 2019 में अमृतसर से ट्रक में लदे हथियार पठानकोट पकड़े गए थे। इसमें छह एके-56 राइफल, दो एके-47 राइफल, छह मैगजीन व 180 कारतूस थीं।

सिटी थाना की दीवार में संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ देख बढ़ाई चौकसी
फिरोजपुर के थाना सिटी की दीवार पर एक संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ देखकर पूरे इलाके को सील किया गया। काफी समय जांच करने के बाद पता चला कि यह एक टेप रिकॉर्डर है, जो किसी ने यहां रखकर शरारत की है। थाना सिटी के प्रभारी मोहित धवन का कहना है कि उन्होंने थाने की दीवार पर एक संदिग्ध विस्फोटक सामग्री देखी थी। उसे देखते ही आसपास का इलाका खाली करवाया गया था। टेप रिकॉर्डर की तार में एक छल्ला था, इससे लग रहा था कि यह एक बम है। बाद में पता चला कि यह एक टेप रिकॉर्डर है, किसी ने शरारत की है, जिस भी व्यक्ति ने शरारत की है, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed