फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bikram Majithia appeared in Sri Akal Takht Sahib for apologize

बिक्रम मजीठिया ने मांगी माफी: अकाल तख्त साहिब में पेश हुए मजीठिया, बोले- जो भी सजा होगी वह मुझे मंजूर

Thu, 05 Sep 2024 06:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Sep 2024 06:20 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए और माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी सजा दी जाएगी वह उन्हें स्वीकार होगी। 

विज्ञापन
Bikram Majithia appeared in Sri Akal Takht Sahib for apologize
बिक्रम मजीठिया - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में शिअद के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया वीरवार को अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। मजीठिया ने अपना स्पष्टीकरण सौंपते हुए माफी मांगी है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की गैर मौजूदगी में मजीठिया का स्पष्टीकरण जत्थेदार के पीए जसपाल सिंह ने प्राप्त किया। अकाल तख्त साहिब पर स्पष्टीकरण देने वाले अकाली मंत्रियों की संख्या अब पांच हो गई है।

विज्ञापन


बिक्रम मजीठिया भी शिअद के उन 17 पूर्व मंत्रियों में हैं, जिन्हें श्री अकाल तख्त साहिब ने 15 दिनों में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया था। मजीठिया ने कहा कि उन्हें जो सजा लगाई जाएगी, वे उसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


स्पष्टीकरण सौंपने के बाद मजीठिया ने कहा कि बागी अकाली नेताओं को हर तरफ से बागी नहीं होना चाहिए। बागी अकालियों को भी अपने स्पष्टीकरण खुद पेश होकर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा कि वह निमाधे सिख की तरह गुनाहगार व भूलनहार के तौर पर स्पष्टीकरण देने पहुंचे हैं। श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी उनकी भूल बख्शें, उनके चरणों में यही अरदास है। उन्होने लिखित स्पष्टीकरण के रूप में अपनी फरियाद रखी है और अर्जी लगाई है। कोई दलील नहीं दी है। मजीठिया ने कहा कि मैं श्री अकाल तख्त साहिब के हर आदेश का पालन करते हुए गलतियों को स्वीकार करता हूं। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ओर से जो भी आदेश होगा वह निमाणे सिख के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed