फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big incident in Kotkapura on Faridkot, roof collapse of house in Punjab

Punjab: फरीदकोट के कोटकपूरा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरी, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत, एक लड़की घायल

Wed, 12 Jul 2023 10:42 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jul 2023 10:42 AM IST
सार

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर में बुधवार सुबह करीब चार बजे एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मलबे में दबने से एक लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई। मृतकों में गर्भवती महिला भी शामिल है।

विज्ञापन
Big incident in Kotkapura on Faridkot, roof collapse of house in Punjab
छत गिरने से तीन की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के कोटकपूरा में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हुआ है। शहर के देवीवाला रोड स्थित वार्ड नंबर 8 में एक घर की छत गिरने से दंपती और उनके 4 वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि उनके घर में सो रही पड़ोसियों की 15 वर्षीय लड़की घायल हो गई। मृतका सात माह की गर्भवती थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोटकपूरा शहर में मेडिकल स्टोर का काम करने वाला गुरप्रीत सिंह मंगलवार रात अपनी पत्नी कर्मजीत कौर और चार वर्षीय बेटे गैवी के साथ घर में सो रहा था। पड़ोसियों की 15 वर्षीय लड़की मनीषा भी उनके घर में ही सो रही थी। बुधवार सुबह करीब चार बजे अचानक कमरे की छत गिर गई। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और बड़ी मुश्किल के साथ सभी को मलबे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया लेकिन गुरप्रीत सिंह, कर्मजीत कौर और गैवी की मौत हो गई जबकि मनीषा अभी उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के कारण कमजोर हो गई थी छत
मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता राम रक्खा ने बताया कि वह कमरे के बाहर सो रहे थे। वे छत गिरने के बाद धमाके की आवाज सुनकर उठे। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को उठाया और परिवार को मलबे से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण छत कमजोर होने की वजह से यह हादसा हुआ है। 

परिवार के पड़ोसी नछतर सिंह व निक्का सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से परिवार को मलबे से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण घर की छत कमजोर हो चुकी थी और यह हादसा पेश आ गया। 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम वीरपाल कौर ने कहा कि इस हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक लड़की घायल हुई है। जिला प्रशासन व सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed