फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bhatinda, jail, under, trial, prisoner, died

बठिंडा जेल में अंडर ट्रायल कैदी की मौत

Sat, 12 Jul 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 12 Jul 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जेल में एक अंडर ट्रायल कैदी की मौत से भड़के परिजनों ने केंद्रीय जेल के आगे धरना देकर जेल प्रबंधक और जेल डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि अंडर ट्रायल कैदी गुरदीप की मौत जेल अधिकारियों व डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। डीसी बठिंडा ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन




मृतक गुरदीप के भाई राजा सिंह और गुरदीप की पत्नी कुलदीप कौर ने बताया कि वीरवार रात करीब 11 बजे जेल में बंद गुरदीप सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई थी जिसके चलते रात करीब 2 बजे गुरदीप की मौत हो गई। लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें सुबह 5 बजे खबर दी। उनका कहना है कि शनिवार सुबह जब वे जेल में गुरदीप की मौत के कारणों को जानने पहुंचे तो गुरदीप के एक साथी कैदी ने बताया कि गुरदीप को सीने में मामूली दर्द की शिकायत के बाद जेल अस्पताल पहुंचा दिया गया था लेकिन वहां डॉक्टर की लापरवाही के चलते गुरदीप का समय पर इलाज नहीं हो पाया।
विज्ञापन



इससे भड़के गुरदीप के परिजनों और मोहल्ला निवासियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जेल के आगे ही धरना लगा दिया। सुनवाई न होती देख लोग भड़क गए। उन्होंने सिविल अस्पताल के ठीक सामने जीटी रोड पर पर जाम लगा दिया। वहीं मामला गंभीर होता देख डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी इंसाफ की मांग पर डटे रहे। डीएसपी रोमाणा ने मामले की जांच का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेबुनियाद हैं आरोप : जेल सुपरिंटेंडेंट
जेल सुपरिंटेंडेंट राजमहिंदर सिंह धारीवाल का कहना है कि गुरदीप की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है और जेल प्रशासन पर लापरवाही के लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जेल प्रशासन ने सही समय पर गुरदीप को जेल में ही बने अस्पताल में भर्ती करवाकर उसका इलाज शुरू करवा दिया था। वहीं पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी बठिंडा ने एक मीटिंग कर पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए हैं।


छह जुलाई को किया गया था गिरफ्तार
अवैध शराब बरामद होने के आरोप में बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद अंडर ट्रायल कैदी गुरदीप सिंह की शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसकी जमानत भी हो चुकी थी। मृतक के बेटे दर्शन सिंह ने नारकोटिक्स सेल पर अवैध शराब के झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए। वहीं एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जसबीर सिंह ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। दर्शन सिंह वासी अमरपुरा बस्ती ने बताया कि उसके पिता टैक्सी चलाते थे। 6 जुलाई को पुलिस ने उसके पिता के पास से दो बोतल अवैध शराब मिलने पर गिरफ्तार कर जेल मे बंद कर दिया था।




दर्शन का आरोप है कि पुलिस वालों ने उसके पिता को थाने ले जाकर कहा था कि अगर वह उन्हें चार पेटी शराब खरीद कर देगा तो उसे छोड़ दिया जाएगा। पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिये गुरदीप ने ऐसा ही किया। दर्शन ने कहा कि इसके बाद पुलिस वालों ने उसके पिता से और शराब की मांग की थी। लेकिन जब उसके पिता ने इसके लिए मना किया तो पुलिस उसके पिता को अपने साथ ले गए और थाना कैनाल कालोनी में मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed