{"_id":"7bbbb97c0c47865ab46ae0d1a59cb5da","slug":"sad-leader-brother-s-arrested-with-expired-pestcides-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद की राज्य उपाध्यक्ष का भाई एक्सपायर्ड कीड़ेमार दवाएं सप्लाई करते पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिअद की राज्य उपाध्यक्ष का भाई एक्सपायर्ड कीड़ेमार दवाएं सप्लाई करते पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Fri, 04 Dec 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली बीज और कीड़ेमार दवाओं के घपले में फंसे खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह
विज्ञापन
का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि बरनाला की शिरोमणि अकाली दल की राज्य
उपाध्यक्ष का सगा भाई प्रदीप कुमार अपने साथी सहित किसानों को एक्सपायर
कड़ेमार दवाएं सप्लाई करने के आरोप में राजस्थान पुलिस द्वारा पकड़ा गया
है।
राजस्थान की थाना हनुमानगढ़ की पुलिस ने प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन के मुताबिक थाना तपा के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि प्रदीप कुमार एवं विक्की कुमार निवासी तपामंडी जिला बरनाला को राजस्थान की हनुमानगढ़ पुलिस ने एक्सपायर डेट की कड़ेमार दवाएं सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
फर्म के मालिक गोपाल कृष्ण को पकड़ने के लिए हनुमानगढ़ थाने की पुलिस तपामंडी, बरनाला आई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। थाना हनुमानगढ़ के थानेदार ब्रिज लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तपामंडी की एक फर्म से एक पिकअप गाड़ी एक्सपायर्ड कड़ेमार दवाओं को लेकर राजस्थान के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने हनुमानगढ़ में नाकाबंदी की हुई थी। जब पिकअप गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में एक्सपायर डेट की कीड़ेमार दवाएं मिलीं।
मौके पर प्रदीप कुमार व विक्की कुमार को गिरफ्तार कर उन पर धोखाधड़ी व पेस्टिसाइड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार शिरोमणि अकाली दल की राज्य की उपाध्यक्ष स्त्री अकाली नेता का सगा भाई है। यह स्त्री अकाली नेता बीबी जगीर कौर के अति नजदीकियों में से है।