{"_id":"8b38f8c2be85f336258de85cd44d6e64","slug":"punjab-bathinda-crime-car-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर कार, मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर कार, मोबाइल लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Tue, 08 Dec 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर रविवार की दोपहर कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन लूट लिए।
वारदात को अंजाम देकर लुटेरे आराम से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी स्वप्न शर्मा ने विशेष मुहिम चलाकर हाईवे पर सक्रिय लुटेरा गैंग को दबोचने की बात कही है।
सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में फाजिल्का निवासी सौरवराज बताया वह बठिंडा मलोट नेशनल हाईवे पर स्थित पालीटेक्निक कालेज में रविवार को बहन को बैंक से संबंधित पेपर दिलाने के लिए आया था।
दोपहर करीब दो बजे वह कालेज से थोड़ी दूरी पर अपनी स्विफ्ट कार खड़ी कर एक रिश्तेदार के साथ खाना खा रहा था। इसी बीच चंडीगढ़ नंबर एक गाड़ी वहां आकर रुकी। गाड़ी से चार युवक उतरे। एक युवक ने पिस्तौल तान दी। अन्य ने उससे और उसके रिश्तेदार से मोबाइल फोन और उसकी कार लूट ली। इसके बाद लुटेरे उसकी और अपनी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। जाते समय लुटेरोें ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
इसके बाद वह सदर थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी स्वप्न शर्मा का कहना है कि लुटेरा गैंग को पकड़ने के लिए विशेष मुहिम चलाएंगे। उल्लेखनीय है कि लुटेरोें न बठिंडा के बिग सिनेमा के पास से एक फॉरच्यूनर गाड़ी और झीलों के समीप से एक स्विफ्ट कार लूट ली थी। पुलिस किसी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।