फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda Printing Press owner try to comit suicide with family, wife-son died

Punjab: परिवार के साथ झील में कूदा प्रिंटिंग प्रेस मालिक, पत्नी-बेटे की मौत, कर्ज के कारण रहता था परेशान

Fri, 31 Mar 2023 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 12:45 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह महिला समेत तीन लोगों ने लेक नंबर-3 में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखकर तुरंत उन्हें बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bathinda Printing Press owner try to comit suicide with family, wife-son died
अस्पताल में रखे शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा में कर्ज में डूबे प्रिंटिंग प्रेस के मालिक ने पत्नी और बेटे के साथ शुक्रवार सुबह झील में छलांग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। प्रिंटिंग प्रेस मालिक की पत्नी और बेटे की मौत हो गई जबकि वह खुद घायल हो गए। खुदकुशी करने का मुख्य कारण कर्ज ज्यादा होना और बैंक द्वारा आज मकान की कुर्की की जानी थी। मानसिक परेशानी के चलते पूरे परिवार ने कदम उठाया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MP Raghav Chadha Parineeti Chopra Marriage Confirms: सांसद के घर जल्द बजेगी शहनाई, इस सिंगर ने दी मुबारकबाद
विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह महिला समेत तीन लोगों ने लेक नंबर-3 में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखकर तुरंत उन्हें बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान कैलाश रानी और उसके बेटे पबनीश कुमार के रूप में हुई है,जबकि सुरिंदर घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक रूप से थे परेशान
मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि उसके पास सुरिंदर का फोन आया था। उसने अलविदा कहकर फोन काट दिया। वह कई दिनों से परेशान था। वह प्रिंटिंग प्रेस का काम करता था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बैंक ने शुक्रवार को मकान की कुर्की करनी थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed