{"_id":"8fe56be0-c9ef-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"bajwa-did-complaint-of-cm-badal-to-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया से हुई मुख्यमंत्री बादल की शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया से हुई मुख्यमंत्री बादल की शिकायत
चंडीगढ़
Updated Fri, 31 May 2013 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर उनसे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की शिकायत की और राज्य की समस्याओं के संबंध में बताया।
विज्ञापन
प्रताप सिंह बाजवा ने सोनिया गांधी को बताया कि प्रकाश सिंह बादल भ्रष्ट मंत्रियों को संरक्षण दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दो मामलों में पशुपालन मंत्री गुलजार सिंह रणिके और शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका प्रत्यक्ष तौर पर केंद्रीय फंडों में घपले में शामिल हैं।
विज्ञापन
बाजवा ने यूपीए अध्यक्ष से केंद्रीय फंडों में हो रहे घपले की जांच के लिए पंजाब में केंद्रीय टीम भेजने की अपील की है।
उन्होंने सोनिया गांधी को यह भी बताया कि मलूका ने सर्वशिक्षा अभियान के तहत आए करोड़ों रुपए के फंडों का गलत इस्तेमाल किया है। वे मुख्यमंत्री के करीबी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था दुरूस्त नहीं है और इस कारण हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है।
बाजवा ने ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में अकाली-भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई हिंसा की मिसालें भी सोनिया गांधी के सामने रखीं।