फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Badal meet montek singh ahluwalia with sunil jakhad

पंजाब के दो धुर विरोधियों के दिल दिल्ली में कुछ इस तरह मिले

Sat, 05 Oct 2013 02:28 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला।
चंडीगढ़/अमर उजाला। Updated Sat, 05 Oct 2013 02:28 AM IST
विज्ञापन
Badal meet montek singh ahluwalia with sunil jakhad

पंजाब में सेम प्रभावित दक्षिण-पश्चिम इलाकों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ केसाथ योजना आयोग के वाइस चेयरमैन मोंटेक सिंह अहलुवालिया से मुलाकात की। इस मौके पर बादल ने 3327.57 करोड़ रुपये की योजना पेश की।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित योजना भवन में अहलुवालिया की अगुवाई में आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री बादल और सुनील जाखड़ ने इस समस्या के निपटारे के लिए गंभीर विचार विमर्श किया।

विज्ञापन


बादल ने कहा कि इसे राष्ट्रीय समस्या मान कर नेशनल स्पेशल एरिया प्रोग्राम के तहत केंद्रीय मदद से इस समस्या का समाधान हो सकता है।


बैठक में बादल ने आयोग से तुरंत प्रस्तावित योजना को मंजूरी देकर जरूरी फंड जारी करने की मांग की ताकि मालवा पट्टी की इस समस्या से निपट सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने इसके समाधान के लिए विपक्ष केनेता सुनील जाखड़ के समर्थन के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए अहलूवालिया से कहा कि वह पंजाब केलोगों को इस समस्या से बचाएं।


बादल ने कहा कि सेमग्रस्त इलाकों में राहत कार्यों पर 333 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

बैठक में विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि सेम की समस्या पंजाब के लोगों को तबाह कर रही है और यह धीरे-धीरे राजस्थान के सूरतगढ़ और हनुमानगढ़ तक फैल रही है।

इसलिए केंद्र को इसे पहल के आधार पर निपटाना चाहिए। जाखड़ ने कहा कि सेम की समस्या सियासत से ऊपर है और पंजाबियों को इससे बचाया जाना चाहिए।

बैठक में अहलूवालिया ने भरोसा दिलाया कि इसे पहले के आधार पर हल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह इस मामले को जल्द ही आयोग केचेयरमैन डा. मनमोहन सिंह केसमक्ष यह मसला उठाएंगे। उन्होंने आयोग के सदस्य मिहिर शाह से कहा कि वह विश्व बैंक से मदद केलिए रुपरेखा तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed