{"_id":"0e2cb87e-93c1-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"babbar-khalsa-and-khalistan-reactive-their-networks-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी सरगनाओं ने पंजाब में नए चेहरों को दी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी सरगनाओं ने पंजाब में नए चेहरों को दी कमान
सुरिंदर पाल/जालंधर
Updated Sat, 23 Mar 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में हिंसक वारदातों से जुड़े रहे तीन आतंकवादी संगठन फिर से सक्रिय हो गए हैं। इनके सरगना लंबे समय से पाकिस्तान में छुपे बैठे हैं। अब वहीं से उन्होंने अपनी गतिविधियां तेज करने के लिए पंजाब में नए चेहरों को कमान सौंपी है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में पंजाब में कई बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। खुफिया एजेंसियों की ओर से सुरक्षा एजेंसियों को दिए जा रहे इनपुट में कहा गया है कि आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल, खालिस्तान टाइगर फोर्स और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स फिर से बड़ी वारदात करने के फिराक में हैं।
विज्ञापन
इसके लिए इन संगठनों को यूरोपीय देशों से पैसा भेजा जा रहा है और आधुनिक हथियार भी मुहैया कराए जा रहे हैं। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का सरगना रंजीत सिंह नीटा, खालिस्तान कमांडो फोर्स का परमजीत सिंह पंजवड़ और खालिस्तान टाइगर फोर्स व बब्बर खालसा का सरगना वधावा सिंह, तीनों ही लंबे समय से पाकिस्तान में छुपे हुए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में जब आतंकवाद की कमर तोड़ दी थी तो ये तीनों तस्करी के धंधे में लग गए थे। अब आईएसआई और यूरोपीय देशों की आर्थिक मदद से तीनों मिलकर दोबारा पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने की फिराक में हैं। यह पैसा हवाला के माध्यम से पंजाब पहुंचाया जा रहा है। इस पैसे से युवओं को आकर्षित कर उन्हें आतंकवादी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
उधर, सुरक्षा एजेंसियों ने भी पंजाब पुलिस के साथ मिलकर प्रदेश में छुपे इन आतंकी सगंठनों के सदस्यों की धरपकड़ के लिए संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। तरतारन से पकड़े गए आतंकवादी नारायण सिंह चौड़ा से भी आतंकी मनसूबों की काफी जानकारी मिली है।
इसके बाद हाल ही में होशियारपुर में कुख्यात आतंकवादी बलविंदर सिंह पोसी की कोठी में बने नीटा के हेडक्वार्टर का भांडाफोड़ हुआ।
एडीजीपी (इंटेलिजेंस) हरदीप सिंह ढिल्लो का कहना है कि ऐसी सूचनाएं हैं कि तीन आतंकी गुट पंजाब में फिर बड़ी साजिश रच रहे हैं। उनके किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा।