फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Attack on Kulhad Pizza couple car in Jalandhar sahaj arora on fb live

जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल की गाड़ी हमला: आधी रात शीशे तोड़े, सहज अरोड़ा बोले- मेरी कार से क्या दुश्मनी थी

Mon, 08 Jul 2024 05:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2024 05:45 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Attack on Kulhad Pizza couple car in Jalandhar sahaj arora on fb live
जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आए दिन सुर्खियों में रहने वाले जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा दंपती की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात शरारती तत्वों ने कपल की कार पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, कार पर कई बार लातें भी मारी गई। वेस्ट हलके के उजाला नगर में हुई इस घटना में पहले ईंट मारकर ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ा गया, फिर लात मारकर कार पर डेंट लगा दिए गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना कुल्हड़ पिज्जा कपल ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी तो सिटी पुलिस ने मामले में सहज के बयान दर्ज किए हैं। घटना स्थल के आसपास कोई सीसीटीवी नहीं लगा था। पुलिस घटना से थोड़ी दूर लगे सीसीटीवी चेक कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस घटना के बारे में सहज अरोड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जानकारी साझा की है। सहज ने लाइव होकर कहा कि अगर किसी की हमसे कोई दुश्मनी है तो समझ में आता है, लेकिन क्या कार से किसी की दुश्मनी थी। गली में और भी गाड़ियां खड़ी थीं, लेकिन सिर्फ मेरी कार को नुकसान पहुंचाया गया।

कपल का हुआ था अश्लील वीडियो वायरल
बता दें कि बीते साल कुल्हड़ पीजा कपल का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। कपल की वीडियो वायरल होने के बाद से वह काफी विवादों में रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया था, जिसने यह वीडियो वायरल किया था। वह युवती कपल के रेस्टोरेंट में पहले काम करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed