फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Armed youths attacked house in Faridkot

Faridkot: हथियारबंद युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, परिवार ने दीवार फांदकर बचाई जान

Mon, 01 May 2023 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 May 2023 05:10 PM IST
सार

यह घटना रविवार रात की है। इस पूरे घटनाक्रम का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया जो सुबह होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पीड़ित परिवार प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि वह फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। रविवार रात उसने अपने छोटे भाई को भी रेहड़ी पर काम के लिए बुलाया हुआ था।

विज्ञापन
Armed youths attacked house in Faridkot
फरीदकोट में घर में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फरीदकोट के मोहल्ले में रविवार रात 15-20 हथियारबंद नौजवानों ने एक घर पर हमला कर दिया। हालांकि हमले के दौरान परिवार के सदस्यों ने दीवार फांदकर पड़ोसियों के घर में छिपकर अपनी जान बचा ली लेकिन हमलावरों ने घर का लगभग सारा सामान तोड़फोड़ डाला। जिला पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर हमलावरों के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज किया और नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार भी कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार रात की है। इस पूरे घटनाक्रम का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया जो सुबह होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पीड़ित परिवार प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि वह फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। रविवार रात उसने अपने छोटे भाई को भी रेहड़ी पर काम के लिए बुलाया हुआ था।
विज्ञापन


काम निपटाने के बाद जब वह घर जा रहा था तो उसे किसी दोस्त का फोन आ गया और उसका भाई अपने दोस्त के साथ चला गया। कुछ समय बाद उन दोनों का कुछ नौजवानों के साथ झगड़ा हो गया जिसमें घायल होने के कारण उसके भाई का दोस्त अस्पताल में भर्ती हो गया जबकि उसका भाई भर्ती नहीं हुआ। इसके कुछ समय बाद ही तेजधार हथियारों से लैस नौजवानों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर घुस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने घर के सामान, वाहन समेत अन्य हर तरह के सामान को नष्ट कर दिया और धमकियां देते हुए फरार हो गए। परिवार ने पुलिस ने इंसाफ की मांग की है। इस मौके पर पीड़ित परिवार के पड़ोसियों ने बताया कि घटना के समय शोर सुनने पर जब लोग एकत्रित हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। 


एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार के बयान पर पांच नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और इस घटना के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed