फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   another string of major shinghar bomb blast linked to terrorist tunda

एक और बड़े बम कांड से जुड़े आतंकी टुंडा के तार

Sun, 18 Aug 2013 12:24 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
another string of major shinghar bomb blast linked to terrorist tunda

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अब्दुल करीम टुंडा ने बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी गुरप्रीत सिंह और हरमिंदर सिंह को पाकिस्तान में बम बनाने की ट्रेनिंग दी थी।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 14 अक्तूबर 2007 को लुधियाना के शिंगार बम कांड को अंजाम दिया।

इस धमाके में 6 लोगों की मौत हुई थी जबकि 37 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पंजाब पुलिस शिंगार बम कांड की एफआरआई में अब टुंडा का भी नाम जोड़ने जा रही है और जल्द ही एक टीम उससे पूछताछ के लिए दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन


शिंगार बम कांड के आरोपी गुरप्रीत सिंह और हरमिंदर सिंह धार्मिक जत्थे के साथ पाकिस्तान गए। यहां उनकी मुलाकात बब्बर खालसा के वधावा सिंह और रत्नदीप सिंह से हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वधावा सिंह के जरिए ही यह दोनों अब्दुल करीम टुंडा से लाहौर में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


टुंडा ने ही इन्हें पाकिस्तान के कराची में बम बनाने और उसे टारगेट पर रखने के गुर सिखाए। टुंडा बम बानाने के लिए एलईडी के उपयोग का माहिर बताया जाता है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ के दौरान टुंडा ने एक और अहम खुलासा किया है कि पाकिस्तान में बैठे वधावा सिंह, रंजीत सिंह नीटा और रत्नदीप सिंह इस समय आईएसआई के दबाव में आकर इंडियन मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे हैं।

वधावा सिंह और नीटा पाकिस्तान में इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी अब्दुल अजीज उर्फ बाबा केसंपर्क में हैं और वहीं से दिशा-निर्देश प्राप्त कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि वह लगातार दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के साथ संपर्क में हैं।

विदेश में बसे कुछ ऐसे व्यक्तियों के बारे में भी सूचना मिली है जो पंजाब में आतंकियों केमाड्यूल को हवाला के जरिए धन उपलब्ध करा रहे हैं।

पंजाब पुलिस की एक टीम जल्द ही दिल्ली जाएगी और मौजूदा समय में पंजाब में आतंकवाद को फिर से पुर्नजीवित करने के लिए कौन-कौन से लोग सक्रिय है इसकी जानकारी अब्दुल करीम टुंडा से हासिल की जाने की कोशिश की जाएगी।


अब्दुल करीम टुंडा की पंजाब से संबंधित घटनाओं में शामिल होने के मामले में जल्द ही दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा जाएगा।
हरदीप सिंह ढिल्लो, एडीजीपी

कैसे हुआ था शिंगार बम कांड
गुरप्रीत सिंह अपने सहयोगी हरमिंदर सिंह, पलविंदर सिंह, संदीप सिंह और रविंदर सिंह के साथ 14 अक्तूबर 2007 की शाम आटो में सवार होकर लुधियाना के शिंगार थिएटर पहुंचे।

संदीप और गुरप्रीत आटो केपास रूक गए जबकि हरमिंदर और रविंदर सिंह ने टिकट खरीदा। इसके बाद रिंकू ने हॉल केअंदर सीट केनीचे बम रखा और उसे वायर से कनेक्ट कर बाहर आ गया। इसके बाद यह धमाका हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed