फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   An earthquake of magnitude 4.1 occurred 145km west-northwest of Amritsar, Punjab

Punjab Earthquake : अब पंजाब में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही तीव्रता

Mon, 14 Nov 2022 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Nov 2022 05:56 AM IST
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 4.1 occurred 145km west-northwest of Amritsar, Punjab
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अब पंजाब के अमृतसर में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पंजाब में अमृतसर के 145 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में तड़के 3 बजकर 42 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप जमीन के नीचे 120 किलोमीटर की गहराई में आया। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि उत्तर भारत में बीचे कुछ दिनों में कई बार धरती डोली है। पिछले सप्ताह दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों के कहना है कि  हिमालयी क्षेत्र में टेक्टॉनिक प्लेटों के अस्थिर होने के कारण अधिक तीव्रता वाले भूकंपों की स्थितियां उत्पन्न हुई हैं। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के जियोलॉजिस्ट अजय पॉल ने कहा कि भारतीय प्लेट पर यूरेशियन प्लेट के लगातार दबाव के कारण इसके नीचे जमा होने वाली ऊर्जा समय-समय पर भूकंप के रूप में बाहर निकलती रहती है।


बीते करीब 100 साल में चार बड़े भूकंप
बीते करीब 100 वर्षों के दौरान हिमालयी क्षेत्र में चार बड़े भूकंप दर्ज हैं। इनमें 1897 में शिलांग, 1905 में कांगड़ा, 1934 में बिहार-नेपाल और 1950 में असम में आए भूकंप शामिल हैं। उसके बाद 1991 में उत्तरकाशी, 1999 में चमोली और 2015 में नेपाल में भी भयानक भूकंप आया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed