फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth shot in enmity in Tarantaran

तरनतारन : रंजिश में युवक को मारी गोली, तीन लोगों पर केस, मृतक और उसके साथी पर दर्ज हैं कईं मामले

Sat, 04 Jun 2022 01:09 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in enmity in Tarantaran
तरनतारन। कस्बा पट्टी के अंतर्गत आते गांव जलेवाल में दो परिवार की रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरू के रूप में हुई। हमले में हरप्रीत सिंह भी घायल हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक और जगरूप के खिलाफ कईं आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बात की पुष्टि डीएसपी सरहाली जागीर सिंह ने की। हरप्रीत सिंह के परिवार की अपने ताया परिवार के साथ रंजिश थी। इसके बदला लेने के लिए जगरूप सिंह अपने साथी शमशेर सिंह के साथ अपने चाचा सुखदेव सिंह के घर पहुंच गया।
विज्ञापन

जगरूप सिंह ने अपनी पिस्तौल से अपने चाचा के बेटे हरप्रीत सिंह पर गोली चला दी। गोली हरप्रीत की जांघ पर लगी। हरप्रीत के परिवार ने दोनों का पीछा किया। पास में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के पास शमशेर सिंह को घेर लिया गया। गोली चलाई तो शमशेर सिंह जमीन पर गिर गया। हरप्रीत सिंह व उसके पिता सुखदेव सिंह तथा भाई के अलावा कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना सरहाली के प्रभारी चरण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल शमशेर सिंह को कैरो के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed