{"_id":"6215159c3b0046049c6bf8c2","slug":"youth-clashes-at-islets-center-in-amritsar-shots-fired-amritsar-news-pkl4427990105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के आइलेट्स सेंटर में युवाओं में झड़प, चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के आइलेट्स सेंटर में युवाओं में झड़प, चली गोली
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। यहां आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे हैं। रामबाग थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर हुए दोहरे हत्याकांड में अभी तक पुलिस कुछ पता लगा नहीं पाई, तो मंगलवार को पाश कालोनी रंजीत एवेन्यू स्थित एक आइलेट्स सेंटर में हुए विवाद में गोलियां और तेजधार हथियार चले। इस झगड़े में आइलेट्स सेंटर के मालिक के जख्मी होने की जानकारी है।
आइलेट्स मालिक अमन को नजदीक के ही एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक यह झगड़ा आइलेट्स की फीस को लेकर हुआ था। मंगलवार दोपहर कुछ लोग आइलेट्स सेंटर में आए और पैसों को लेकर झगड़ा करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों में हाथापाई हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी युवक सेंटर के मालिक अमन को घसीटते हुए बाहर लाने लगे, तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। अपना विरोध होते देख आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इनमें से एक गोली आइलेट्स सेंटर के मालिक अमन की टांग पर लगी और वह जख्मी होकर वहीं गिर गया।
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका बेटा अमन आराध्या इंस्टीट्यूट के नाम पर रंजीत एवेन्यू में आइलेट्स सेंटर चलाता है। मंगलवार दोपहर कुछ लोग उनके इंस्टीट्यूट में आए और पैसों को लेकर झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने उनके बेटे के साथ हाथापाई करने के बाद अमन को घसीटते हुए नीचे ले गए। जब स्टाफ ने अमन का बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें से एक गोली उनके बेटे की टांग पर लगी। वहीं दूसरी तरफ रंजीत एवेन्यू पुलिस चौकी प्रभारी वारिस मसीह ने बताया कि रंजीत एवेन्यू में झगड़ा होने की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। हालांकि गोली चलाए जाने को लेकर जांच की जा रही है। जबकि दूसरी तरफ इस झगड़े में जख्मी हुए युवक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान करके उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जा सके।