{"_id":"65537b0d1d9b90ba1c0eb8e8","slug":"young-man-shot-outside-salon-amritsar-news-c-83-1-spkl1007-40-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सैलून के बाहर युवक को गोलियां मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सैलून के बाहर युवक को गोलियां मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
छह अज्ञात हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। कस्बा फतेहगढ़ चूडियां में मंगलवार शाम सैलून के बाहर खड़े युवक पर अज्ञात हमलावरों गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से घायल युवक को पहले बटाला पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया है। घायल युवक की पहचान गुरबीर सिंह (21) निवासी गांव पिंडी कस्बा फतेहगढ़ चूडियां के रूप में हुई है। युवक को दो गोलियां लगीं हैं। एक गोली युवक के पेट में और दूसरी उसकी टांग में। सूचना मिलते ही बटाला की एसएसपी अश्वनी गोटियाल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है। फिलहाल दोनों गुटों में किस की बात रंजिश थी, इसके बारे में साफ नही हो सका।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को गुरबीर सिंह कस्बा फतेहगढ़ चूडियां में एक सैलून में आया था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक आए और आकर गुरबीर सिंह से पहले झगड़ने लगे। इसी दौरान हमलावरों की तरफ से गुरबीर पर गोलियां चला दी गईं।
वहीं इस संबंध में डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां सरवनजीत सिंह बल ने बताया कि गुरबीर सिंह को इलाज के लिए अमृतसर दाखिल करवाया गया है। प्राथमिक जांच के दौरान यह सामने आया है कि हमलावर करीब छह लोग थे। जल्द ही संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार करके बनती कार्रवाई की जाएगी।