फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth shot dead after road accident in Amritsar

Amritsar News: सड़क हादसे के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, इकलौता बेटा था मृतक, दो साथी भी घायल

Fri, 03 Nov 2023 01:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Updated Fri, 03 Nov 2023 01:59 AM IST
सार

बलविंदर सिंह निवासी गांव रत्तोके जिला तरनतारन ने पुलिस को बताया है कि वह इस समय गली नंबर 8 मोहनी पार्क सामने खालसा कॉलेज में रहते हैं। 2011 तक उन्होंने कोऑपरेटिव चीनी मिल जीरा में नौकरी की। वर्तमान में वह खेतीबाड़ी कर रहे हैं। गुरुप्रवेश सिंह (22) उनका इकलौता बेटा था। वह खालसा कॉलेज में होटल मैनेजमेंट की डिग्री कर रहा था। 

विज्ञापन
Youth shot dead after road accident in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर बाईपास पर स्थित होली सिटी कॉलोनी के बाहर रोडरेज के विवाद में युवकों ने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में मृतक के दोस्त व एक अन्य को भी गोली लगी। दोनों का अमनदीप अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करते वक्त युवक गुरुप्रवेश को गोली मारी गई। इसके बाद उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चार युवकों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बलविंदर सिंह निवासी गांव रत्तोके जिला तरनतारन ने पुलिस को बताया है कि वह इस समय गली नंबर 8 मोहनी पार्क सामने खालसा कॉलेज में रहते हैं। 2011 तक उन्होंने कोऑपरेटिव चीनी मिल जीरा में नौकरी की। वर्तमान में वह खेतीबाड़ी कर रहे हैं। गुरुप्रवेश सिंह (22) उनका इकलौता बेटा था। वह खालसा कॉलेज में होटल मैनेजमेंट की डिग्री कर रहा था। 
विज्ञापन


मंगलवार को उनका भाई रेशम सिंह गांव से घर आया। दशहरे की छुट्टी के कारण वह बेटे और पत्नी लखविंदर कौर के साथ घर में थे। इस दौरान उनके बेटे ने कहा कि उसके दोस्त सुमितपाल सिंह उर्फ बल निवासी अर्बन एस्टेट राम तीर्थ रोड ने उसे बुलाया है। उन्होंने बेटे को जाने से रोका और कहा कि आज त्योहार का दिन है, घर से बाहर न जाए। इसके बावजूद बेटा घर से चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद 12:30 बजे वह और उनका भाई दोनों मोटरसाइकिल पर बेटे की तलाश निकले। दोनों बेटे के दोस्त बल के घर राम तीर्थ रोड की तरफ जा रहे थे। राधा स्वामी डेरा राम तीर्थ रोड पर पहुंचे तो देख उनका बेटा गुरप्रवेश सिंह अपने दोस्त बल की कार में बैठा था। कार को बल चला रहा था। दोनों बाईपास की तरफ जा रहे थे। 

उन्होंने मोटरसाइकिल कार के पीछे लगा दी। होली सिटी पुल के नजदीक बाईपास पर इनोवा क्रिस्टा कार और वरना का पहले से ही एक्सीडेंट हुआ था। वहां कुछ लड़के खड़े थे। उनके बेटे और उसके दोस्त ने वहां कार रोकी और उतरकर वहां खड़े लड़कों से बातचीत करने लगे। उस समय दोपहर के दो बजे थे।

इसी दौरान वहां तीन और गाड़ियां आ गईं। इसमें से फतेह रंधावा निवासी गांव कुकड़ावाला अपने साथियों समेत बाहर निकला और बल के साथ हादसे के विवाद में झगड़ा करने लगा। उनका बेटा गुरु प्रवेश सिंह झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान फतेह रंधावा के साथ आए लड़कों ने हथियार निकाल लिए और हत्या के इरादे से फायरिंग कर दी। एक गोली उनके बेटे की बाजू में लगी और दूसरी गोली पेट में जा लगी। वह और उनका भाई दोनों ने यह देख शोर मचाया तो आरोपी हथियारों समेत गाड़ियों में फरार हो गए। उनका बेटा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। 

उन्होंने बेटे को इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के दौरान उनके बेटे के दोस्त सुमितपाल सिंह उर्फ बल की बाजू में भी गोली लगी है। वहां मौजूद अन्य युवक सावन प्रीत सिंह निवासी गांव कंबो की दोनों टांगों में गोलियां लगी हैं। दोनों गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल हैं।

बेटे के दोस्त के साथ थी आरोपियों की रंजिश

गोलियां चलाने वालों में फतेह रंधावा, गुरविंदर मान बग्गा, परमन, भोला और कुछ अज्ञात शामिल हैं। आरोपी फतेह रंधावा और उनके बेटे के दोस्त सुमितपाल सिंह का पहले से ही कोई विवाद चल रहा है। इस दौरान जब सड़क हादसे के मामले में विवाद हुआ तो रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिन लोगों की कारों में भिड़त हुई थी, उनमें कुछ बेटे के दोस्त के जानकार थे और कुछ आरोपियों के जानकार थे। वारदात के बाद अमृतसर सिटी पुलिस के आला अधिकारी और थाना कैंट के एसएचओ सुखइंदर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed