फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Young man close to cabinet minister shot dead

Amritsar News: कैबिनेट मंत्री के करीबी युवक की गोलियां मारकर हत्या

Mon, 07 Oct 2024 10:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Young man close to cabinet minister shot dead
तरनतारन। पंचायत चुनाव को लेकर यहां एक युवक राजविंदर सिंह उर्फ राज की हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्तों के साथ कार में जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने कार को घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजविंदर सिंह कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का करीबी था। हमले की जिम्मेदारी गोपी घनश्यामपुरिया गैंग ने ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तलवंडी गांव में एक महिला सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गई थी। राजविंदर सिंह अपने साथियों के साथ वहां आया था। सरपंच चुने जाने के बाद वह वापस जा रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि यह घटना सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे की है। राजविंदर सिंह के सीने में गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। आते ही हमलावरों ने पहले बातचीत की। बातचीत शुरू होते ही उन्होंने गोलियां चला दीं। गोली चलाने वालों ने अपना चेहरा नहीं ढका था। मामला पंचायत चुनाव से जुड़ा है, जिसमें सर्वसम्मति से महिला सरपंच चुनी गई थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोपी घनशामपुरिया गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी गोपी घनशामपुरिया ने ली है। उसकी तरफ से एक पोस्ट वायरल की गई है। इसमें लिखा है कि पट्टी में एक हत्या हुई है, इसकी जिम्मेदारी दोनी बल, प्रभ दसूवाला और अफरीदी तूतावाला ले रहे हैं। जब हमारे भाई फौजी की हत्या हुई थी, तब इस व्यक्ति ने आरोपी प्रीत और उसके साथियों को पनाह दी थी। इस व्यक्ति ने उनके हथियार संभाले थे और उनकी सुरक्षा भी करवाई थी। इस व्यक्ति ने हमारे भाई फौजी के साथ गैरकानूनी काम किए थे। इसलिए हमने अपने भाई फौजी का यह बदला लिया है। कोई और हमारे बारे में बोलेगा, तो वह भी तैयार रहे। सबकी बारी आएगी, इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed