फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   world maleria day, pathankot hospital, gambusia fish, pathankot

मलेरिया से बचाएगी गंबूसिया मछली

Mon, 25 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Mon, 25 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
world maleria day, pathankot hospital, gambusia fish, pathankot
पठानकोट के अस्पताल में बनाया गया गंबूसिया फिश्री प्लांट।पठानकोट के अस्पताल में बनाया गया गंबूसिया फिश्री प्लांट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सिविल अस्पताल पठानकोट में सोमवार को वर्ल्ड मलेरिया दिवस के तहत गंबूसिया प्रोजेक्ट्र का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह ने की। मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ. अजय बगा, जिला एपीडिमोलोजिस्ट डॉ. सुनीता व डीएचओ डॉ. तरसेम सिंह ने हिस्सा लिया। 

इस दौरान एसएमओ ने बताया कि गर्मियों में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ जाता है। इसकी रोकथाम के लिए ही यह प्रोेजेक्ट शुरू किया गया है। प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए तालाब में गंबूसिया मछलियां रखी जाएगी। यह मछलिया मच्छरों के लार्वा को खात्मा करेंगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 3.50 लाख रुपये का खर्च आया है। सिविल सर्जन ने बताया स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य 2020 तक मलेरिया मुक्त प्रदेश है।
विज्ञापन


डॉ. सुनीता ने बताया कि अस्पताल में गंबूसिया मछलियां पालने के बाद इन्हें जिले के विभिन्न तालाबों व अन्य जल स्त्रत्तेतों में छोड़ा जाएगा, जहां मच्छरों का लार्वा अधिक है। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अस्पताल में ब्रीड तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने बताया शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने क्लीन डे घोषित किया है। इसके तहत हर शुक्रवार को लोगाें को घर-घर जाकर सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा है कि अपने घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें। साथ ही कूलर की सफाई तीन-चार दिन में करते रहें। इसके अलावा नगर निगम से फागिंग कराने के लिए कहा गया है। इस मौके पर गुरविद्र कौर, अमन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed