फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman radiographer molested at hospital, sparks outrage among staff.

Amritsar News: अस्पताल में महिला रेडियोग्राफर से छेड़छाड़, स्टाफ में रोष

Thu, 11 Dec 2025 08:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Woman radiographer molested at hospital, sparks outrage among staff.
अमृतसर। गुरुनानक देव अस्पताल के सीटी स्कैन एवं रेडियोलॉजी विभाग में ड्यूटी पर तैनात एक महिला रेडियोग्राफर से मरीज के परिजन की ओर से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विभाग के रेडियोग्राफर और पैरा मेडिकल स्टाफ ने रोष जताते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगण और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता नरिंदर कुमार ने बताया कि महिला रेडियोग्राफर अपने कार्य में व्यस्त थी, तभी मरीज का परिजन अचानक कमरे में घुस गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों ने घटना की कड़ी निंदा की और मांग की कि विभाग में सुबह, शाम और रात की ड्यूटी के दौरान महिला एवं पुरुष कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed