{"_id":"60f46dc18ebc3e7352231cba","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-hotel-amritsar-news-pkl420554136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर : मायके जाने के लिए निकली महिला होटल में रुकी, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर : मायके जाने के लिए निकली महिला होटल में रुकी, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। अमृतसर बस स्टैंड के निकट स्थित एक होटल में संगरूर से पहुंची महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संगरूर से अपने मायके राजासांसी के लिए शनिवार की रात ही महिला अमृतसर पहुंची थी। अमृतसर पहुंचने के बाद वह अपने मायके राजासांसी जाने के बजाय एक होटल में रुकी थी।
जानकारी के मुताबिक राजासांसी की सुमनप्रीत कौर (25) की संगरूर में शादी हुई थी। शनिवार को वह संगरूर से अपने पति को अपने मायके जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन अमृतसर पहुंचने के बाद मायके राजासांसी न जाकर बस स्टैंड के निकट स्थित होटल में ही रुक गई। इस दौरान उसके साथ तीन युवक भी थे जो रविवार को सुबह होते ही चले गए।
होटल कर्मचारी जब सफाई के लिए महिला के कमरे में पहुंचा तो सुमनप्रीत को मृत पाकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एडीसीपी हरपाल रंधावा, रामबाग थाना प्रभारी राकेश शर्मा पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के सामान के साथ-साथ उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्योंकि मोबाइल पर लॉक लगा है। उसे खोले जाने के लिए माहिरों के पास भेज जाएगा। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान महिला के शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं। मृतका के पति को मामले की सूचना दे दी है, जिसके देर रात पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि महिला के मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से होगा।