{"_id":"6460c2e45f24d3f0680131d4","slug":"woman-crew-member-molested-in-dubai-flight-accused-arrested-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-116-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: दुबई की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: दुबई की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 14 May 2023 04:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 14 May 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शनिवार को दुबई से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में रास्ते में महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में राजासांसी थाने की पुलिस ने राजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद रविवार शाम अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एसजीआरडी एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो एयरलाइन के सहायक सिक्योरिटी मैनेजर अजय कुमार ने एयरपोर्ट पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को दुबई से आई इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट से जालंधर के गांव कोटली निवासी राजिंदर सिंह ने बोर्डिंग की थी। फ्लाइट के दौरान रास्ते में आरोपी ने शराब पी कर महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ की और ऊंची आवाज में शोर भी मचाया। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।