{"_id":"6138e6518ebc3e69ac7be418","slug":"wife-got-angry-hot-water-was-thrown-at-husband-gurdaspur-news-pkl4261155189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को आया गुस्सा तो पति पर फेंका गर्म पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को आया गुस्सा तो पति पर फेंका गर्म पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। घरेलू विवाद की वजह से पति और पत्नी के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि गुस्साई पत्नी ने अपने पति पर गर्म पानी फेंक दिया। जिससे पति झुलस गया। फिलहाल पीड़ित पति का उपचार सीएचसी भाम में चल रहा है। आरोप है कि पत्नी ने यह अपनी मां और चाचा के मिलीभगत से किया है।
इस घटना में आरोपी पत्नी, उसकी मां और चाचा के खिलाफ श्री हरगोबिंदपुर की पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे थाना श्री हरगोबिंदपुर के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि मनजीत मसीह निवासी गांव हरचोवाल ईंट के भट्ठे पर काम करता है। दोनों पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। गत देर शाम को मनजीत काम करके घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को रोटी पकाने के लिए कहा, जवाब में मनजीत की पत्नी कहने लगी कि घर में पकाने लायक कुछ भी नही। मनजीत मसीह ने पूछा कि दो दिन पहले तो उसको 20 हजार रुपये मिले थे, उसमें से उसने उसको 18 हजार रुपये दिए थे, वह कहां गए।
इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान पास ही पड़े गर्म पानी लेकर आरोपी पत्नी ने अपने पति पर फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। शोर मचाने पर उसे परिवार ने उसको बचाया। गर्म पानी पड़ने से उसका शरीर फूल गया। पति को सीएचसी भाम में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि क्रूरता भरा यह काम उसकी पत्नी ने अपनी मां और चाचा की शह पर किया है। थाना श्री हरगोबिंदपुर में पुलिस ने पीड़ित पति के बयान पर उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।