फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   When the girl stopped being molested, her family members beat her

Amritsar News: किशोरी ने छेड़छाड़ से रोका तो परिजनों को पीटा

Tue, 05 Mar 2024 11:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
When the girl stopped being molested, her family members beat her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जंडियाला थाना के तलवंडी डोगरां गांव में किशाेरी ने जब छेड़छाड़ से रोका तो आरोपी और उसके परिजनों ने लड़की के परिवार वालों को पीट दिया। इस मामले में एक महिला जख्मी हो गई। जांच अधिकारी एसआई रंजीत कौर ने बताया कि इसमें एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

जंडियाला थानातंर्गत गांव तलवंडी डोंगरा निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं की छात्रा है। उसके गांव का ही युवक उसके साथ आते-जाते छेड़छाड़ करता था और कई बार उसका पीछा भी करता था। उसने बताया कि 27 फरवरी की सायं साढ़े तीन बजे वह दुकान से कुछ सामान लेने गई, तो आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और गलत हरकतें करने लगा। उसने जब इसका विरोध जताते हुए शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि घर जाकर यह बात उसने अपनी माता को बताई। इस बीच ही आरोपी अपने बड़े भाइयों तथा माता तथा दो अज्ञात के साथ उनके घर पहुंचकर उसकी माता के साथ गाली गलौज करने लगे। इस दौरान ही आरोपी ने उनके घर में रखी एक ईंट उठाकर उसकी माता के सिर पर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि इस हमले में उसकी माता जख्मी हो गईं और आरोपी गाली गलौज करते हुए वहां से भाग गए। उसके दादा, चाचा तथा पिता आरोपियों के घर इस हमले की शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। जांच अधिकारी एसआई रंजीत कौर ने बताया कि इसमें मुख्य आरोपी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें काबू करने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed