{"_id":"62cc4f5f9d6d381dbb6dd3cb","slug":"webinar-organized-on-world-population-day-amritsar-news-pkl4562625148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जनसंख्या दिवस पर करवाया गया वेबिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जनसंख्या दिवस पर करवाया गया वेबिनार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। समाज सेवक डॉ. स्वराज सिंह ने कहा कि विश्व में बढ़ती जनसंख्या और अपराध के ग्राफ में सीधा संबंध है। एक तरफ बढ़ती जनसंख्या कई देशों के लिए समस्या बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ अल्पसंख्या भी कई देशों के लिए समस्या बनी हुई है।
डॉ. सिंह ने यह बात विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से करवाए गए वेबिनार के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के चलते आमतौर पर अपराध ग्राफ तेजी से ऊपर उठता देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि विकास और समानता के जमीनी स्तर पर लागू होने के साथ जनसंख्या के निगेटिव प्रभावों को काबू किया जा सकता है।
वेबिनार में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो. रंजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि हम विकास के लक्ष्य की तरफ लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में जनसंख्या की समस्या को जड़ से खत्म किए जाने की जरूरत है, तभी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को विकास में भागीदार बनाने और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को दुरुस्त किए जाने के साथ ही सर्वपक्षीय नतीजे देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर सेंट्रल ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन अमृतसर के मुखी गुरमीत सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के चलते पर्यावरण को भी बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है। इस लिए लोगों में जागरूकता लाए जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती साक्षरता दर, शादी के कम से कम उम्र संबंधी सख्त कानून और लोगों में बढ़ रही जागरूकता के कारण इसमें काफी सुधार दिखाई दे रहा है। वहीं जालंधर के फील्ड पब्लिसिटी अधिकारी राजेश बाली ने प्रवक्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर वेबिनार का आयोजन करवाया जाएगा।
- फोटो