फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   walk out, cousellor walk out, walk out from nigam meeting, pathankot, amritsar

निगम की बैठक से कांग्रेस पार्षदों ने वाकआउट

Tue, 05 Jul 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 05 Jul 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
walk out, cousellor walk out, walk out from nigam meeting, pathankot, amritsar
मीटिंग को आरंभ में छोड़ हॉल के बाहर विरोध करते हुए कांग्रेसी पार्षद। - फोटो : amarujala
नगर निगम की पांचवीं हाउस मीटिंग का मंगलवार को कांग्रेसी पार्षदों ने हंगामा करने के बाद बहिष्कार कर दिया। इसके बाद काऊ सेस, नए वाहन खरीदने, कर्मचारी भर्ती करने, रेन हार्वेस्टिंग लागू करने समेत 39 प्रस्ताव पेश किए गए। वहीं पार्षद  गणेश कुमार की ओर से कांग्रेसियों को अपशब्द कहने पर मेयर और भाजपा जिला प्रधान ने माफी मांगी। 
विज्ञापन


मीटिंग के शुरू होते ही कांग्रेसी पार्षद विभूति शर्मा ने मेयर अनिल वासुदेवा के खिलाफ धावा बोलते हुए भेदभाव करने, घटिया सामग्री के प्रयोग, चहेते ठेकेदारों को ठेके आवंटित करने आदि आरोप लगाए। कांग्रेसी पार्षद योगेश ठाकुर, पन्ना लाल भाटिया, जुगल किशोर, विजय कुमार व रेखा देवी ने मेयर के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


इस पर भाजपा पार्षदों ने भी एकजुट होकर कांग्रेस को घेरा और कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाने लगे। इसके बाद कांग्रेसी पार्षद मीटिंग छोड़कर चले गए। मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि कांग्रेसी पार्षदों के आरोप निराधार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके  बाद कुल 39 प्रस्ताव पेश किए गए। इन पर सर्वसम्मति से सदन ने मुहर लगा दी। प्रस्तावों में काउ सेस, नए वाहन खरीदने, कर्मचारी भर्ती करने, रेन हार्वेस्टिंग को लागू करना आदि शामिल रहे। आम आदमी पार्टी के वार्ड नं 36 पार्षद रोहित स्याल ने नगर निगम पर गैरभाजपा पार्षदों के वार्डों में भेदभाव के आरोप लगाया।


इस पर डिप्टी मेयर वीना परमार ने बिना तर्कों के आरोप न लगाने को कहा। वार्ड नं 39 के भाजपा पार्षद गणेश कुमार ने कांग्रेसियों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर दिया। इस पर मेयर अनिल वासुदेवा व भाजपा जिला प्रधान अनिल रामपाल ने क्षमा मांगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed