{"_id":"60e5e8658ebc3ef84c503622","slug":"village-baldwal-the-murder-took-a-new-turn-there-were-murders-due-to-rape-gurdaspur-news-pkl4193027126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बलड़वाल हत्याकांड ने लिया नया मोड़, दुष्कर्म के चलते हुईं थीं हत्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बलड़वाल हत्याकांड ने लिया नया मोड़, दुष्कर्म के चलते हुईं थीं हत्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जुलाई को गांव बलड़वाल में हुए एक ही परिवार के चार लोगों के हत्याकांड ने बुधवार को नया मोड ले लिया। इससे हत्याओं का कारण स्पष्ट से रूप से सामने आ लगा है। बुधवार को इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी की नाबालिग बेटी, जो दसवीं कक्षा की छात्रा है, ने दूसरे पक्ष (जिनकी हत्या की गई थी) के चार युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और इसे इन हत्याओं का मुख्य कारण बताया है। इसके बाद बुधवार देर शाम थाना घुमान में दूसरे पक्ष के चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया।
बुधवार को पुलिस को दिए बयान में नाबालिग छात्रा ने बताया कि गांव का ही रहने वाला जर्मन सिंह उसको कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसकी मां ने कई बार जर्मन को ऐसा करने से रोका, लेकिन जर्मन बाज नहीं आया। तीन जुलाई को रात करीब 12 बजे जर्मन सिंह उनके घर की दीवार फांदकर उसके कमरे में आया और जबरदस्ती उसके मुंह पर रुमाल बांधकर उसे बाजूओं से पकड़ कर अपनी बाइक पर बिठाया और खेतों में मोटर वाले कमरे में ले गया, जहां पहले ही सन्नी और जस मौजूद थे। वहां पर सबकी मौजूदगी में जर्मन सिंह ने उससे जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद जर्मन उसे वापस घर छोड़ गया। उसने सारी बात अपने माता-पिता को बताई तो उसके पिता ने गुस्से में आकर जर्मन के परिवार के चार सदस्यों को गोलियां मारकर जान से मार दिया।
पीड़िता ने मांग की है कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी और इस कार्य में उसका साथ देने वाले चारों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद थाना घुमान में जर्मन सिंह, हरमन, जस और सन्नी के खिलाफ धारा 376 डीए, 451 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस बारे में थाना घुमान के एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि नाबालिग के बयान पर चारों युवकों पर मामला दर्ज करपीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। उसके नाबालिग होने की वजह से पॉस्को एक्ट भी लगाया गया है। नामजद चारों आरोपी अभी फरार हैं। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
बॉक्स-
यह लगाया गया था आरोप
जिस परिवार के चार लोगों की गोलियां लगने से मौत हो गई थीं, पहले उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि गांव बलड़वाल के रहने वाले हत्याकांड के मुख्य आरोपी का उनके परिवार से पंचायत चुनाव की रंजिश थी, क्योंकि पंचायत चुनाव में वे उसके खिलाफ खडे हुए थे। इसके अलावा हत्याकांड के मुख्य आरोपी के खिलाफ गांव में राशन के डिपो लेने के लिए भी उन लोगों ने आवेदन किया था। इन रंजिशों की वजह से ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गई है।