फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   vehicle in Sukhbir Badal convoy met with an accident in Amritsar

Amritsar: सुखबीर बादल के काफिले की गाड़ी बस से टकराई, फिर फॉरच्यूनर से जा भिड़ी; कोई जानी नुकसान नहीं

Sat, 27 Sep 2025 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 04:14 PM IST
सार

शनिवार को सुखबीर बादल अजनाला दौरे पर थे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे और राहत सामग्री पहुंचा रहे थे। उनके काफिले में शामिल डीएसपी इंदरजीत सिंह की थार गाड़ी आगे चल रही थी, जो अचानक अपने से आगे जा रही बस से टकरा गई।

विज्ञापन
vehicle in Sukhbir Badal convoy met with an accident in Amritsar
अमृतसर में सुखबीर बादल के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

पानी निकलने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के काफिले में शामिल एक गाड़ी अजनाला हलके में बस से टकरा गई। इसके पीछे एक अन्य अकाली नेता की गाड़ी भी टकरा गई। जिससे बादल के काफिले में शामिल दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान कोई भी जानी नुकसान होने से बच गया। टक्कर होने के तुरंत बाद बादल की सुरक्षा में तैनात पुलिस और अन्य अकाली दल को सदस्य अपनी-अपनी गाड़ियों से बाहर निकले और हादसा ग्रस्त हुई गाड़ियों से सभी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुखबीर बादल अजनाला दौरे पर थे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे और राहत सामग्री पहुंचा रहे थे। उनके काफिले में शामिल डीएसपी इंदरजीत सिंह की थार गाड़ी आगे चल रही थी, जो अचानक अपने से आगे जा रही बस से टकरा गई।

टक्कर होने पर डीएसपी की थार बेकाबू हुई और वह काफिले में चल रही एक अन्य अकाली नेता की फॉरच्यूनर कार में टकरा गई। टक्कर काफी जोरदार थी। जिस कारण गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। हालांकि किसी भी तरह का जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। 

पता चला कि बस में करीब दस लोग सवार थे। जबकि थार में दो लोग और आगे चल रही फॉरच्यूनर कार में पांच लोग सवार थे। एक-दो लोगों को हल्की चोट आई। जिन्हें तुरंत फर्स्ट ऐड मुहैया करवा दी गई थी। वहीं सूचना मिलने पर तुरंत जिला देहाती पुलिस भी मौके पहुंच गई और तुरंत क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर ट्रैफिक सुचारु कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed