{"_id":"6901b883b5f54560b90dd46c","slug":"valmiki-organizations-blocked-bhandari-bridge-amritsar-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: वाल्मीकि समुदाय ने भंडारी पुल पर लगाया जाम, बेअदबी के आरोप में किया प्रदर्शन; जाम से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: वाल्मीकि समुदाय ने भंडारी पुल पर लगाया जाम, बेअदबी के आरोप में किया प्रदर्शन; जाम से लोग हुए परेशान
Wed, 29 Oct 2025 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:23 PM IST
सार
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भंडारी पुल और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
भंडारी पुल पर धरना देते वाल्मीकि समुदाय के लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में बुधवार को वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने भंडारी पुल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समुदाय के सदस्यों का आरोप है कि उनके पवित्र स्थल में कुछ लोगों ने अनुचित गतिविधियां कीं और तलवारें लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
इस घटना के विरोध में वाल्मीकि संगठनों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भंडारी पुल सहित कई प्रमुख सड़कों पर नारेबाजी करते हुए प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जाम के चलते आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों तक फंसे रहे।
हालांकि मौके पर तैनात पुलिस बल स्थिति को नियंत्रण में लेने के प्रयास करता रहा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भंडारी पुल और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी।
विज्ञापन
इस घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, वहीं प्रशासन ने अपील की है कि लोग अफवाहों से दूर रहें और कानून व्यवस्था बनाए रखें।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन