फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two vicious people arrested for robbing Rs 4.5 lakh from businessman

कारोबारी से 4.5 लाख लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two vicious people arrested for robbing Rs 4.5 lakh from businessman
सुल्तानविंड थाना की पुलिस ने कारोबारी से 4.5 लाख रुपये लूटने वाले दो शातिरों को रविवार सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कारोबारी से लूटे गए पैसों में से 42 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान फतेह सिंह कॉलोनी निवासी राजेश कुमार उर्फ मोगली और संदीप कुमार उर्फ संजू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

29 जुलाई को शहर के एक कारोबारी जतिंदर सिंह निवासी दशमेश नगर को उसके घर के पास ही छह युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक्टिवा की डिक्की में रखे 4.5 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

इस लूट का एक आरोपी गौतम गोतू कुछ साल पहले कारोबारी की दुकान पर ही काम करता था। उसने ही लूट की योजना बनाई और इस संबंधी आरोपी प्रदीप कुमार से संपर्क किया। लूट की वारदात वाली रात गोतू ने अपने एक अन्य साथी संदीप कुमार के साथ ढाब स्थित कारोबारी की दुकान पर रेकी की। दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी का पीछा किया और प्रदीप को इसकी जानकारी दी। आरोपियों को तरनतारन रोड पर लूट का मौका नहीं मिला तो उन्होंने कारोबारी के घर से सामने ही पिस्तौल के बल पर वारदात को अंजाम दे दिया था। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed