{"_id":"68e2995755cdafa3bd072336","slug":"two-smugglers-arrested-two-pistols-and-four-cartridges-recovered-amritsar-news-c-59-1-asr1003-114528-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: दो तस्कर गिरफ्तार, दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: दो तस्कर गिरफ्तार, दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद
Sun, 05 Oct 2025 09:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिला देहाती पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो तस्करों को गिरफ्तार कर दो पिस्टल, मैगजीन व चार कारसूत बरामद किए हैं।
डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि थाना खिलचियां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी हरमनप्रीत सिंह निवासी भिंदर को गिरफ्तार किया। आरोपी से 32 बोर की पिस्टल, एक मैगजीन और दो कारतूस बरामद हुए। डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी को हथियार समेत पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह पिस्टल गुरलाल सिंह उर्फ लाल निवासी भिंदर से ली थी। पुलिस टीम गुरलाल सिंह उर्फ लाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
वहीं, दूसरे मामले में थाना चाटीविंड पुलिस ने एक पॉइंट 45 बोर पिस्टल और दो कारसूत सहित आरोपी हरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी चंनणके को गिरफ्तार किया है। डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हरभेज अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करता है। आरोपी के खिलाफ थाना चाटीविंड में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।