{"_id":"6a9943ffa24a642256004a33","slug":"two-smugglers-arrested-in-amritsar-weapons-recovered-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में दो तस्कर गिरफ्तार: हथियार बरामद, सोशल मीडिया से विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में दो तस्कर गिरफ्तार: हथियार बरामद, सोशल मीडिया से विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे दोनों
Thu, 03 Sep 2026 03:25 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:25 PM IST
सार
हथियारों की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि हथियारों की खेप पंजाब में किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। जांच में पुलिस आरोपियों के विदेशी तस्करों से संपर्क और संभावित सीमा पार कनेक्शन को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर शहरी पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की आठ अवैध पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया एप्लीकेशन के जरिए विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश से आने वाली विदेशी निर्मित अवैध हथियारों की खेप हासिल करने के बाद उसे पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे।
पुलिस ने थाना इस्लामाबाद में आरोपियों पर केस दर्ज किया है। हथियारों की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि हथियारों की खेप पंजाब में किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। जांच में पुलिस आरोपियों के विदेशी तस्करों से संपर्क और संभावित सीमा पार कनेक्शन को भी खंगाल रही है। साथ ही हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।