{"_id":"65b93647a7b534a1c30dce68","slug":"two-real-brothers-main-accused-in-the-case-of-260-kg-heroin-recovered-at-mumbai-port-arrested-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-104193-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मुंबई पोर्ट पर बरामद 260 किलो हेरोइन मामले में मुख्यारोपी दो सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मुंबई पोर्ट पर बरामद 260 किलो हेरोइन मामले में मुख्यारोपी दो सगे भाई गिरफ्तार
Tue, 30 Jan 2024 11:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
अब तक काबू पांच तस्करों से तीन किलो हेरोइन, सवा पांच लाख रुपये की ड्रग मनी, तीन कारें और एक मोटरसाइकिल बरामद
20 जनवरी को हकीमां गेट थाने में दर्ज मामले में एक तस्कर की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ था जांच का यह सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। साल 2021 में मुंबई पोर्ट पर डीआरआई की कार्रवाई में बरामद 260 किलो हेरोइन और स्पेशल सेल दिल्ली की ओर से पकड़ी गई 356 किलो हेरोइन मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने मुख्यारोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की एक महिला साथी समेत तीन अन्य को भी काबू किया है। हकीमां गेट थाने की पुलिस ने 20 जनवरी 2024 को एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर काबू किए गए आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन के कब्जे से दो किलो हेरोइन, 1 लाख 25 हजार रुपये ड्रग मनी और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ एक आई-20 कार भी बरामद की है। पुलिस ने इसमें अभी तक की गई कार्रवाई में दो सगे भाइयों समेत कुल पांच आरोपियों के कब्जे से तीन किलो हेरोइन, सवा पांच लाख रुपये की ड्रग मनी, तीन कारें, एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने गिरफ्तार तस्कर भाइयों की पहचान मनजीत सिंह उर्फ मन्ना और लवजीत सिंह उर्फ लव निवासी तरनतारन (24 जनवरी) के रूप में बताई। वहीं तीन आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना (22 जनवरी), हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन (20 जनवरी) निवासी तरनतारन और केस कौर उर्फ कंतो (28 जनवरी) निवासी गुरु की वडाली के रूप में हुई।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके में छिपकर रह रहे थे। आरोपियों ने अपने फर्जी पासपोर्ट भी बनवाए थे और विदेश भागने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि काबू किए गए आरोपी हेरोइन तस्करी के साथ-साथ हवाला का कारोबार भी कर रहे थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ हो रही है और कई खुलासे होने की संभावना है।