फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two members of robbery gang arrested

Amritsar News: लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 07:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Two members of robbery gang arrested
आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक खिलौना पिस्तौल और एक दातर बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के इलाके में लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक खिलौना पिस्तौल तथा एक बड़ा दातर और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध एयरपोर्ट थाने में लूट की वारदातें करने व असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरु कर दी। यह जानकारी थाना प्रभारी एसआई कुलजीत कौर ने दी।

उन्होंने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर जिला के सीमांत थाना लोपोके थानाक्षेत्र के गांव चक्क मिश्री खां निवासी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदर तथा अजनाला थाने के गांव लोपोके पत्ति डड्डुआं निवासी वरिंदरपाल सिंह उर्फ बिंदू के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि एसआई पलविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि दो युवक सड़क पर अंधेरे का फायदा उठा कर शहर के गांवों को जाने वालों से लूटपाट करते हैं और अब वे बिजली घर के पास झाड़ियों के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सूचना के तुरंत बाद ही एसआई पलविंदर सिंह पुलिस पार्टी लेकर बताई जगह की तरफ रवाना हो गया। वहां पहुंचने पर पुलिस ने सड़क पर लगी लाइटों में देखा कि दो युवक बिना नंबरी मोटरसाइकिल छोड़ कर फरार होने लगे हैं। पुलिस पार्टी ने दोनों को काबू कर लिया और उनके कब्जे से एक खिलौना पिस्तौल और एक बड़ा दातर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed