फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two drones were seen returning to Pakistan on the border, BSF fired 12 rounds

सीमा पर पाक लौटते दिखे दो ड्रोन, बीएसएफ ने की 12 राउंड फायरिंग

Wed, 22 Sep 2021 04:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Two drones were seen returning to Pakistan on the border, BSF fired 12 rounds
तरनतारन। तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ हुई है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित धर्मा पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने सोमवार की रात को 12.20 से 12.24 मिनट के बीच दो ड्रोन पाक की ओर जाते देखे। इन ड्रोन की ऊंचाई कंटीली तार से महज 400 फीट पर थी। बीएसएफ के जवानों ने करीब 12 राउंड फायर किए। बीएसएफ के अधिकारियों ने कंपनी कमांडेंट एसएन गोस्वामी को सूचित किया। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

थाना खालड़ा की सीमा में आते करीब पांच गांवों में यह सर्च अभियान दोपहर तक जारी रहा। थाना खालड़ा के एसएचओ एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि आधी रात को दो ड्रोन पाक लौटने की सूचना के बाद बीएसएफ द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान में पंजाब पुलिस ने भी मदद की थी, परंतु कोई रिकवरी नहीं हुई।
विज्ञापन

पाक की ओर से लगातार ड्रोन भारतीय क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं। सेक्टर खेमकरण, खालड़ा, नौशहरा ढाला, अमरकोट के चार प्वाइंटों पर 21 दिनों में ड्रोन आने की करीब सात घटनाएं सामने आ चुकी हैं, परंतु यह पहला अवसर है कि सोमवार की रात को जो ड्रोन धर्मा पोस्ट के पास देखे गए, वे पाकिस्तान की तरफ से आए नहीं बल्कि लौट रहे थे। सूत्रों की मानें तो आशंका जताई जा रही है कहीं ये ड्रोन असलहा, गोला बारूद या मादक पदार्थों की खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचाकर तो पाकिस्तान वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed