फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two criminals Bishnoi gang arrested taking ransom one million

दस लाख की फिरौती लेने आए बिश्नोई गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों के पास से 32 बोर का रिवाल्वर, पांच कारतूस और एक आई-20 कार बरामद

Thu, 20 Feb 2020 09:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Two criminals Bishnoi gang arrested taking ransom  one million
शहर के पॉश इलाके रंजीत ऐवन्यू में काम करने वाले एक व्यक्ति भूपिंदर सिंह से दस लाख की फिरौती मांगने व धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने बिश्नोई गैंग के एक सदस्य प्रभजोत सिंह निवासी लोहरका रोड व संजीव कुमार निवासी फैजपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 बोर की रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक आई-20 कार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस बात की जानकारी एसीपी नार्थ सरबजीत बाजवा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिश्नोई गैंग के दोनों अपरोधियों ने 18 फरवरी को भूपिंदर सिंह को धमकी भरा खत लिखा था, जिसमें भूपिंदर से दस लाख की फिरौती देने की मांग की गई। फिरौती न देने व पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी चिठ्ठी में दी गई। दोनों आरोपियों को दस लाख की राशि लेने रंजीत एवेन्यू के सी ब्लॉक में आने के लिए कहा। योजना के अनुसार दोनों भूपिंदर से दस लाख की राशि लेने जब सी ब्लॉक पहुंचे तो पुलिस गाड़ी का सायरन सुनकर दोनों भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों का पीछा कर पकड़ लिया। एसीपी बाजवा ने बताया की भूपिंदर सिंह ने चिठ्ठी को रंजीत एवेन्यू स्थित पुलिस चौकी को सौंप कर शिकायत दर्ज करवा दी थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी। दोनों को अदालत में पेश कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed