{"_id":"66eee7e17c1cd9633c0a7fea","slug":"two-accused-named-in-case-of-firing-and-threatening-to-kill-arrested-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-101890-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: फायर करने और जान से मारने की धमकियां देने के मामले में दो आरोपी नामजद, काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: फायर करने और जान से मारने की धमकियां देने के मामले में दो आरोपी नामजद, काबू
Sat, 21 Sep 2024 09:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 21 Sep 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। गांव गज्जूगाजी में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर फायर करने और जान से मारने की धमकियां देने के मामले में थाना घुम्मणां कलां की पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सतबीर सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी गांव गज्जूगाजी ने बताया कि 19 सितंबर को रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी गली में खड़ा था। इसी दौरान उनके गांव के रहने वाले आरोपी हरजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह और हरप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह उसके साथ गाली गलौज करने लगे, वह डरते हुए अपने घर चले गए। आरोपी हरजीत सिंह ने अपने हाथ में पकड़े रिवाल्वर से फायर किए और उसे जान से मारने की धमकियां भी दी। उसने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है, क्योंकि कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने गुरुद्वारा साहिब की गोलक के पैसे उसे रखने के लिए दिए थे।
जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।