फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Took the car for TRAI, dropped the employee and ran away

Amritsar News: ट्राई के लिए ले गया कार, कर्मी को उतारकर हो गया फरार

Mon, 09 Oct 2023 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 09 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Took the car for TRAI, dropped the employee and ran away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। छेहरटा थानाक्षेत्र में हनुमान मंदिर के सामने कारों की खरीदो-फरोख्त वाली दुकान से एक युवक कार खरीदने का झांसा देकर कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इसमें फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

छेहरटा निवासी विशाल लाड ने पुलिस को बताया कि वह हनुमान मंदिर के सामने पुरानी कारों की खरीदो-फरोख्त का कारोबार करता है। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक अज्ञात युवक उसकी दुकान पर आया और दुकान पर खड़ी होंडा सिटी कार खरीदने की बात कही। विशाल ने कहा कि आरोपी ट्राई करने के झांसे में दुकान के एक कर्मचारी अभिबैग सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी निकट बेस शाह, छेहरटा को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया कि आरोपी युवक ने पेट्रोल पंप से 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया और दुकान के कर्मी अभिबैग सिंह को लेकर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बद्रीनाथ अस्पताल ले गया। आरोपी ने उनके कर्मी को कहा कि उसका पिता उक्त अस्पताल में दाखिल है, अभिबैग को अस्पताल में दाखिल पिता से पैसे लाने को कहा। जब उसका कर्मी कार से नीचे उतरा तो आरोपी कार भगाकर ले गया। मामले के जांच अधिकारी नरिंदर सिंह ने बताया कि दुकान और अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed