फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three women absconded with diamond bangle from jewelry showroom

Amritsar News: गहनों के शोरूम से तीन महिलाएं हीरे की चूड़ी लेकर फरार

Fri, 16 Jun 2023 06:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Three women absconded with diamond bangle from jewelry showroom
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


अमृतसर। सिविल लाइन थानातंर्गत माल रोड पर स्थित कल्याण ज्यूलर्स के शोरूम में घुसकर तीन महिलाएं हीरे की चूड़ी लेकर फरार हो गईं। शोरूम के कर्मचारियों हीरे जड़ी चूड़ी नहीं मिली तो सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में पता चला कि तीन महिलाएं चूड़ी लेकर फरार हो गई हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

बतौर शाखा हेड कार्यरत राजेश शर्मा का कहना है कि बुधवार दोपहर वह स्टाफ के साथ शोरूम में थे। इस दौरान तीन महिलाएं उनके शोरूम में आईं और जेवर दिखाने को कहा। सेल्समेन ने उन्हें जेवर पसंद करवाने के लिए गहने दिखाए। करीब पंद्रह मिनट बाद महिलाओं ने बताया कि उन्हें कोई भी जेवर पसंद नहीं आया। वे यह कहते हुए वहां से चलीं गईं कि अब वह किसी अन्य दिन खरीदारी करेंगी।
विज्ञापन

महिलाओं के जाने के बाद सेल्समैन ने जेवर पैक किए तो उसे हीरों से जड़ी हुई एक चूड़ी गायब मिली। शोरूम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो सारे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed