{"_id":"6865657740765e5ced093599","slug":"three-smugglers-arrested-with-eight-modern-weapons-heroin-and-drug-money-amritsar-news-c-59-1-asr1003-112989-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: आठ आधुनिक हथियार, हेरोइन और ड्रग मनी के साथ तीन तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: आठ आधुनिक हथियार, हेरोइन और ड्रग मनी के साथ तीन तस्कर काबू
Wed, 02 Jul 2025 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के नाम सरबजीत सिंह निवासी गांव सांके, फिरोजपुर, कुलविंदर सिंह निवासी गांव लंगियाना, फिरोजपुर और अश्मनदीप सिंह निवासी रेलवे रोड, तरनतारन हैं।
इन आरोपियों से पुलिस ने आठ आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इनमें तीन ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, तीन चीनी पिस्तौल और दो पिस्तौल पीएक्स-5 शामिल हैं। इसके अलावा 1 किलोग्राम हेरोइन, 2.90 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक नोट गिनने की मशीन भी जब्त की गई है।
डीजीपी गौरव यादव ने जारी एक प्रेस बयान में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हथियारों और नशे की तस्करी का काम करते हैं। इसी के तहत जानकारी थी कि बुधवार को आरोपी हथियार और नशे की सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम की ओर से ट्रैप लगाया गया और नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही तलाशी के दौरान आरोपियों से हथियार, हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के इशारे पर काम कर रहे थे। इनका काम पंजाब के गैंगस्टरों को हथियार पहुंचाना था। इनका काम था कि इन हथियारों को सप्लाई करके पंजाब में दहशत का माहौल बनाया जाए। फिलहाल इन आरोपियों की जांच की जा रही है, ताकि और भी रिकवरी हो सके और इनके और भी साथी पकड़े जा सकें।
- फोटो - 1