{"_id":"6479f2762c16f890f2078e54","slug":"three-prisoners-returned-to-india-after-being-released-from-pakistan-jail-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-428-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पाकिस्तान जेल से रिहाई के बाद तीन बंदी भारतीय वतन लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पाकिस्तान जेल से रिहाई के बाद तीन बंदी भारतीय वतन लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पाकिस्तान की जेल से रिहाई के बाद सोमवार शाम तीन बंदी वाघा सीमा के रास्ते अटारी पहुंचे। पाक रेंजर्स ने वाघा-अटारी सीमा जीरो लाइन पर इन तीनों को बीएसएफ के हवाले किया। ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर तैनात पुलिस जिला देहाती के प्रोटोकाल अधिकारी अरुण माहल ने इनका इमिग्रेशन और कस्टम चेक करवाने में मदद की।
प्रोटोकाल अधिकारी माहल ने बताया कि यूपी के फतेहपुरी जिला के गांव कोरैयान निवासी बबलू राम चंद्र पुत्र राम चंद्र, गुरदासपुर जिला के गांव कलानौर निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ एकमजीत तथा अमृतसर जिला की अजनाला तहसील के गांव बल्लड़वाल निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बब्बा पुत्र पूर्ण सिंह साल 2020 के दौरान अलग-अलग समय में पाकिस्तान पहुंच गए थे। भारत सरकार की ओर से उक्त तीनों के दस्तावेजों की कार्रवाई मुकम्मल होने के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान सरकार ने इन्हें रिहा कर दिया।