फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three people drowned in Aliwal canal of Batala

पंजाब में बड़ा हादसा: बटाला की अलीवाल नहर में बहे तीन लोग, रात आठ बजे नहाने उतरे थे चार दोस्त

Fri, 19 Jul 2024 10:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Jul 2024 10:45 PM IST
सार

पंजाब में देर शाम बड़ा हादसा हुआ है। पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में तीन लोग एक नहर में बह गए।

विज्ञापन
Three people drowned in Aliwal canal of Batala
नहर की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बटाला में शुक्रवार को तीन युवक की पानी में बह गए। हादसा बटाला के पास कस्बा अलीवाल की नहर में देर शाम हुआ है। रात करीब आठ बजे नहर में नहाने उतरे चार में से तीन युवक पानी में बह गए। हालांकि एक युवक को बचा लिया गया है। नहाते वक्त पानी के तेज बहाव के चलते चार लोग बह गए थे, जिसमें एक को आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। रात करीब 10 बजे तक पानी में बहे तीन लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।  पुलिस तीनों युवकों को खोजने की कोशिश कर रही थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को गांव भरथवाल का रहने वाला रणबीर सिंह 52 अपने साथियों मखन सिंह, करतार सिंह और सुरजोत सिंह निवासी माधो अलीवाल की नहर में नहाने के लिए गए थे। नहर में पानी का बहाव बुहत तेज था। अचानक से रणबीर सिंह डूबने लगा तो उसके अन्य साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की मगर पानी के तेज बहाव के चलते रणबीर सिंह, मखन सिंह और करतार सिंह पानी में डूब गए जबकि सुरजोत सिंह को राहीगरों ने बड़ी मुश्किल से बचा लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि अभी नहर का पानी पूरी से बंद होने में  समय लगेगा। फिलहाल पानी में बह गए तीन लोगों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहें है। रात को अंधेरा होने की वजह से राहत कार्यों में कई दिक्कतें पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed