{"_id":"65a41f1dcbe399610d05cc18","slug":"three-arrested-for-shooting-hotel-manager-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-3990-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: होटल मैनेजर को गोली मारने वाले महिला सहित तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: होटल मैनेजर को गोली मारने वाले महिला सहित तीन काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मजीठा रोड इलाके में 27 दिसंबर को हुई वारदात, दो को पहले किया था गिरफ्तार
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मजीठा रोड थाने की पुलिस ने होटल मैनेजर मनरूप सिंह को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को काबू कर लिया है। पुलिस इस मामले में इससे पहले नकोदर से परमिंदर सिंह और रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। सब-इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान नंगली भट्ठा गांव निवासी हरप्रीत सिंह, दिल्ली में चांदनी चौक निवासी गुरप्रीत सिंह और पधरी कलां गांव निवासी नेहा उर्फ मलकीत कौर के रूप में बताई है। पता चला है नेहा उर्फ मलकीत कौर व अन्य गिरोह बना कर इमिग्रेशन का काम करते हैं। घटना वाले दिन आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ मजीठा रोड पर स्थित एक होटल में दूसरे गुट के साथियों के साथ मिलने पहुंचे थे।
वहां दूसरे पक्ष के लोगों के पास 17 लाख रुपये थे। आरोपियों ने लूट का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने गोलियां चलाईं, तो एक गोली होटल के मैनेजर मनरूप सिंह को लगी, तो सभी आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने परमिंदर सिंह और रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में गोलियां चलाने वाले दो युवक अभी तक फरार हैं।