{"_id":"57ac4e3a4f1c1b8e34ee5468","slug":"three-accused-of-fraud-arrest-three-cheater-arrest-batala-police-delhi-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला पुलिस ने दिल्ली से तीन जालसाज दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला पुलिस ने दिल्ली से तीन जालसाज दबोचे
ब्यूरो,अमर उजाला/बटाला
Updated Thu, 11 Aug 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में एक महिला भी है और सभी आरोपी नई दिल्ली के रहने वाले हैं।
थाना श्री हरगोबिंदपुर की पुलिस ने धोखाधड़ी मामले जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 420 में बढ़ोतरी करते हुए आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढ़िल्लों ने बुधवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ ठगी मारने वाले लोग अपने आप को देश के प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि और कॉल सेंटर अधिकारी बता कर लोगों को अपनी बातों में बहला फुसलाकर उनके क्रेडिट कार्ड से मोटी राशि की ऑनलाइन शापिंग या फिर बड़ी राशि की ट्रांजेक्शन किसी अन्य बैंक में धोखे से करवा लेते हैं। इस धोखाधड़ी को बेनकाब करने के लिए पस्पेशल साइबर क्राइम टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
टीम ने पता लगाया कि यह सारा नेटवर्क नई दिल्ली से चल रहा है। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपी योगश कुमार निवासी राजीव नगर बेगमपुरा नई दिल्ली, राजेश कुमार वासी प्रेम नगर-3 करारी, नई दिल्ली और संजना वासी ब्लॉक बी-2 सुल्तानपुरी नई दिल्ली को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक ऑल्टो कार, 109 सिम कार्ड, एक टेबलेट, 4 मोबाइल, 5 सेट वाकीटाकी बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।