फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Threat to blow up Amritsar Commissioner office Alert issued after email police searching for sender

अमृतसर कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने के बाद अलर्ट, भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 12 Oct 2026 02:35 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Mon, 12 Oct 2026 02:35 PM IST
सार

धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्यालय परिसर में चेकिंग कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Threat to blow up Amritsar Commissioner office Alert issued after email police searching for sender
अमृतसर में बम की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सतर्क हो गए और कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्यालय परिसर में चेकिंग कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किसने दी और इसके पीछे उसका क्या मकसद था। फिलहाल, धमकी की वास्तविकता और इसके पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed